Skip to main content

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, उत्तराखंड

Courses Offered

कला संकाय

बी0ए0 (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) सत्र 2021-22 से लागू है। कला संकाय के अन्तर्गत निम्न विषयों में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा है।
स्नातक– हिन्दी, अंग्रेजी, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, संस्कृत
अनिवार्य विषय :- पर्यावरण अध्ययन जिसे द्वितीय वर्ष में पूर्ण किया जाना है। विषय चयन संबंधी नियम कला (संकाय)

विषय चयन संबंधी नियम कला (संकाय)


1 बी0ए0 प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु छात्रों को तीन विषयों का चयन करना अनिवार्य है।
2 कोई भी छात्र हिन्दी, अंग्रेजी, तथा संस्कृत में से कोई दो विषय ही ले सकता है।
3 कोई भी छात्र मात्र दो प्रायोगिक विषयों का ही चयन कर सकता है।
4 भूगोल के साथ इतिहास का चयन नहीं किया जा सकता है।
5 भूगोल वे ही छात्र विषय के रूप ले सकते हैं, जिन्होने इन्टरमीडिएट में भूगोल विषय पढा हो ।
विज्ञान संकाय

विज्ञान संकाय

विज्ञान संकाय के अन्तर्गत स्नातक स्तर पर निम्नलिखित विषयों की सुविधा उपलब्ध है:-
• रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं कम्प्यूटर विज्ञान ।
• विज्ञान संकाय में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट में न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य है।

विषय चयन संबंधी नियम (विज्ञान संकाय)

  1.  स्नातक स्तर पर निम्न दो वर्गो में से किसी एक वर्ग के विषयों का चयन किया जा सकता है ।
    वर्ग 1- रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर विज्ञान ।
    वर्ग 2– जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान ।
  2.  अनिवार्य विषयः–पर्यावरण अध्ययन जिसे द्वितीय वर्ष में पूर्ण किया जाना है
  3.  प्रयोगात्मक विषयों में केवल उस विषय में स्नातक कक्षा में प्रवेश अनुमन्य होगा जिसका अध्ययन इन्टरमीडिएट स्तर पर किया जा चुका हो ।

वाणिज्य संकाय

बी0 कॉम० प्रथम वर्ष में प्रवेश उन्ही अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिन्होने
1- इन्टरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा वाणिज्य के साथ उत्तीर्ण की हो ।
2 – अनिवार्य विषय पर्यावरण अध्ययन जिसे द्वितीय वर्ष में पूर्ण किया जाना आवश्यक है ।

विषय चयन संबंधी नियम वाणिज्य संकाय

1. बी०कॉम० प्रथम वर्ष में प्रवेश उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिन्होंने,
(1) इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा वाणिज्य के साथ उत्तीर्ण की हो
(2) इंटरमीडिएट परीक्षा अन्य विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो किंतु उन्हें क्वालीफाइंग परीक्षा अलग से उत्तीर्ण करनी होगी
(3) अनिवार्य विषय पर्यावरण अध्ययन जिससे वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जाना आवश्यक है।